scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमहाराष्ट्र को 2024-25 में सिर्फ छह महीनों में 1.13 लाख करोड़ रुपये का एफडीआई मिला: फडणवीस

महाराष्ट्र को 2024-25 में सिर्फ छह महीनों में 1.13 लाख करोड़ रुपये का एफडीआई मिला: फडणवीस

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

मुंबई, तीन जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य को 2024-25 में केवल छह महीने में 1.13 लाख करोड़ रुपये का एफडीआई मिला है। यह पिछले चार वर्षों में सालाना प्राप्त होने वाली राशि के लगभग बराबर है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, राज्य को सितंबर 2024 में समाप्त होने वाली वित्त वर्ष 2024-25 की पहली दो तिमाहियों में 1,13,236 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मिला।

राज्य को वित्त वर्ष 2020-21 में 1,19,734 करोड़ रुपये, 2021-22 में 1,14,964 करोड़ रुपये, 2022-23 में 1,18,422 करोड़ रुपये और 2023-24 में 1,25,101 करोड़ रुपये का एफडीआई प्राप्त हुआ था।

फडणवीस ने लिखा, ‘‘ इसका मतलब है कि राज्य को पिछले चार वर्षों में औसतन वार्षिक प्राप्त होने वाले एफडीआई का 94.71 प्रतिशत छह महीने में प्राप्त हुआ।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा अजित पवार और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि यह गति आगे भी जारी रहे।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments