scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमहाराष्ट्र उद्योगों और निवेश के लिए सर्वोत्तम स्थान: फडणवीस

महाराष्ट्र उद्योगों और निवेश के लिए सर्वोत्तम स्थान: फडणवीस

Text Size:

मुंबई, 11 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य उद्योगों और निवेशकों के लिए सबसे अच्छा माहौल प्रदान करता है, जिससे यह देश में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा जगह बन गया है।

जियो वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में भारत-ऑस्ट्रेलिया फोरम के ग्लोबल लीडर मीट में फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों और उद्यमियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई उद्योगों को अपशिष्ट जल प्रबंधन, सौर ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और बंदरगाह आधारित विकास जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार विभिन्न क्षेत्रों के लिए व्यापक नीतियां बना रही है, और सेवा क्षेत्र सहित 14 क्षेत्रों के लिए नीतियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। सेवा क्षेत्र राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।’’

व्यवसायों को आसानी से चलाने के लिए, सरकार ने ‘मैत्री पोर्टल’ शुरू किया है। यह एकल खिड़की प्रणाली है, जो उद्यमियों को शीघ्र मंजूरी प्राप्त करने में मदद करेगी, ताकि राज्य में निवेश का अनुभव सकारात्मक रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के सभी प्रमुख स्थानों को वधावन से छह घंटे के भीतर जोड़ा जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि पुणे में एक नया हवाई अड्डा शहर के विकास को गति देगा, जिसे तेज़ परिवहन अवसंरचना का समर्थन प्राप्त है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments