scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशअर्थजगतमैक्रोटेक डेवलपर्स मुंबई में गोदाम तैयार करने में 330 करोड़ रुपये निवेश करेगी

मैक्रोटेक डेवलपर्स मुंबई में गोदाम तैयार करने में 330 करोड़ रुपये निवेश करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) आवासीय परियोजनाओं के विकास से जुड़ी कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स मुंबई में गोदाम परियोजना के विकास में 330 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी विस्तार योजना और ई-कॉमर्स तथा लॉजिस्टिक कंपनियों की भंडारण सुविधाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए परियोजना का विकास कर रही है।

लोढ़ा ब्रांड के तहत संपत्तियों का विपणन करने वाली कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि लोढ़ा ग्रीन डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर (एलजीडीआई) मंच ने मुंबई के कुर्ला में करीब आठ एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।

जमीन का उपयोग भंडारण सुविधा के विकास के लिये किया जाएगा। यह ‘थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक कंपनियों’, ई-कॉमर्स कंपनियों को अंतिम छोर तक सामान पहुंचाने के लिये गोदाम की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

बयान के अनुसार, ‘‘कंपनी इस परियोजना में करीब 330 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और इसके अगले 12 से 18 महीनों में पूरा होने की संभावना है।’’

लोढ़ा ग्रीन डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के निदेशक शैशव धारिया ने कहा, ‘‘देश में विभिन्न सुविधाओं से युक्त डिजिटल बुनियादी ढांचे की काफी मांग है और हमने इसको देखते हुए औद्योगिक तथा लॉजिस्टिक पार्क के विकास के साथ विभिन्न शहरों में लॉजिस्टिक संपत्तियां तैयार करने का लक्ष्य रखा है।’’

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments