scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतलुलु समूह ने लखनऊ में मॉल की शुरुआत के साथ कारोबार का विस्तार किया

लुलु समूह ने लखनऊ में मॉल की शुरुआत के साथ कारोबार का विस्तार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) सुपरमार्केट श्रृंखला का संचालन करने वाले लुलु ग्रुप इंडिया ने रविवार को लखनऊ में एक मॉल की शुरुआत के साथ अपने कारोबार का विस्तार किया है।

संयुक्त अरब अमीरात स्थित लुलु समूह ने बताया कि कोच्चि, बैंगलोर और तिरुवनंतपुरम के बाद लखनऊ चौथा शहर है जहां उसने अपना सुपरमार्केट खोला है।

समूह का कारोबार हाइपरमार्केट, शॉपिंग मॉल, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों समेत ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है।

समूह के संस्थापक युसुफ अली ने वर्ष 2000 में लुलु हाइपरमार्केट की स्थापना की थी। उनका जन्म केरल के त्रिशूर जिले में हुआ था।

समूह वर्तमान में पश्चिमी एशिया, अमेरिका और यूरोप के 22 देशों में कारोबार का संचालन कर रहा है।

भाषा जतिन जतिन

जतिन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments