scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएलएंडटी को स्टैंडर्ड चार्टर्ड से 70 करोड़ डॉलर की व्यापार सुविधा मिली

एलएंडटी को स्टैंडर्ड चार्टर्ड से 70 करोड़ डॉलर की व्यापार सुविधा मिली

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने सोमवार को कहा कि उसे स्टैंडर्ड चार्टर्ड से 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की पर्यावरण से जुड़ी पहल को लेकर व्यापार सुविधा (एसएलटीएफ) मिली है।

एसएलटीएफ ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और मीठे पानी की निकासी की तीव्रता जैसे प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) और एलएंडटी के व्यावसायिक संचालन के लिए महत्वपूर्ण लक्ष्यों से जुड़ी है।

एलएंडटी ने एक बयान में कहा कि यह लोन मार्केट एसोसिएशन के पर्यावरण अनुकूल उपायों से जुड़े ऋण सिद्धांतों के अनुरूप भी है।

कंपनी ने कहा कि इस साल जून में सेबी के ईएसजी बॉन्ड मसौदे के तहत छह करोड़ अमेरिकी डॉलर का भारत का पहला सूचीबद्ध संवहनीयता से जुड़ा बॉन्ड जारी करने के बाद, एलएंडटी ने अब स्टैंडर्ड चार्टर्ड के साथ 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर का एसएलटीएफ हासिल कर लिया है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments