scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएलएंडटी का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 3,359 करोड़ रुपये पर

एलएंडटी का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 3,359 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में का एकीकृत शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 3,359 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 2,947 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 17 प्रतिशत बढ़कर 64,668 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 55,128 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि आगामी ठेकों की मजबूत स्थिति और परियोजनाओं तथा विनिर्माण व्यवसायों में निष्पादन गति तेज होने के चलते राजस्व वृद्धि हुई।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान एलएंडटी को समूह स्तर पर 1,16,036 करोड़ रुपये के अबतक के सबसे अधिक तिमाही ठेके मिले। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 53 प्रतिशत अधिक है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments