नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को कहा कि एलएंडटी म्यूचुअल फंड का एक म्यूचुअल फंड के तौर पर अस्तित्व अब खत्म हो चुका है।
एलएंडटी म्यूचुअल फंड ट्रस्टी लिमिटेड ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को यह सूचना दी थी कि वह एलएंडटी म्यूचुअल फंड को दिए गए पंजीकरण को लौटाना चाहता है। यह कदम एलएंडटी म्यूचुअल फंड की योजनाओं के एचएसबीसी म्यूचुअल फंड में विलय के बाद उठाया गया।
इस सूचना के आधार पर कदम उठाते हुए सेबी ने एलएंडटी म्यूचुअल फंड के पंजीकरण प्रमाणपत्र को निरस्त करने का अनुरोध स्वीकार कर लिया है।
सेबी ने एक बयान में कहा, ‘इसके बाद एलएंडटी म्यूचुअल फंड छह अप्रैल, 2023 की तारीख से एक म्यूचुअल फंड नहीं रह गया है।’
हालांकि कंपनी पंजीकरण रद्द होने के पहले के नियामकीय उल्लंघनों के लिए सेबी के प्रति जिम्मेदार बना रहेगा।
भाषा प्रेम प्रेम रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
