scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएलएंडटी,बीईएल ने भारतीय वायु सेना को अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियां उपलब्ध कराने के लिए किया सहयोग

एलएंडटी,बीईएल ने भारतीय वायु सेना को अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियां उपलब्ध कराने के लिए किया सहयोग

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने बुधवार को कहा कि उसने भारतीय वायुसेना के लिए अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियां उपलब्ध कराने के लिए नवरत्न रक्षा सार्वजनिक उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ गठजोड़ किया है।

बीएसई को दी गई सूचना में एलएंडटी ने बताया कि उसने भारतीय वायु सेना के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) कार्यक्रम को समर्थन देने के लिए बीईएल के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।

कंपनी सूचना के अनुसार, ‘‘ यह संघ भारत सरकार की वैमानिकी विकास एजेंसी द्वारा जारी किए गए अभिरुचि पत्र में भाग लेगा और आने वाले सप्ताहों में अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत करेगा। ’’

एलएंडटी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस. एन. सुब्रह्मण्यन ने कहा, ‘‘ बीईएल के साथ सहयोग भारत की रक्षा क्षमताओं के आधुनिकीकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।’’

लार्सन एंड टुब्रो एक 30 अरब डॉलर की बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं में लगी हुई है। इसकी विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में उपस्थिति है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments