scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएलएंडटी ने अमिताभ कांत को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया

एलएंडटी ने अमिताभ कांत को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (भाषा) ढांचागत क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने बुधवार को जी20 के पूर्व शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को गैर-कार्यकारी, स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

एलएंडटी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल ने कांत को पांच वर्ष के लिए गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति 29 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होगी।

हाल के महीनों में कांत को कई प्रमुख कंपनियों ने अपने बोर्ड में शामिल किया है। सितंबर में इंडिगो ने उन्हें अतिरिक्त निदेशक बनाया था, जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने भी पिछले महीने उन्हें स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया।

इसके अलावा, कनाडा के उद्योगपति प्रेम वत्स की कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स ने उन्हें वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया है।

कांत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और जुलाई,2022 में उन्हें भारत का जी20 शेरपा बनाया गया था।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments