scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतलोरियल का भारत में अगले कुछ साल में कारोबार को दोगुना से भी अधिक करने का इरादा

लोरियल का भारत में अगले कुछ साल में कारोबार को दोगुना से भी अधिक करने का इरादा

Text Size:

(राजेश राय)

पेरिस, दो जून (भाषा) सौंदर्य उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी लोरियल ने सोमवार को कहा कि वह अगले कुछ वर्षों में भारत में अपने कारोबार को दोगुना से भी अधिक करने की योजना बना रही है।

लोरियल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निकोलस हिरोनिमस ने साथ ही कहा कि कंपनी अपने कारखानों का विस्तार भी करेगी।

उन्होंने कहा कि भारत उनके लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बाजार है और यह दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते सौंदर्य बाजारों में से एक है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत लोरियल के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार है। हम अगले कुछ वर्षों में अपने कारोबार को दोगुना से भी अधिक करने का इरादा रखते हैं। हम अपने कारखानों का विस्तार भी करना चाहते हैं, जहां आज भारत में हमारे द्वारा बेची जाने वाली 95 प्रतिशत वस्तुएं बनाई जा रही हैं और निर्यात भी किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह अवसरों का देश है और दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहे सौंदर्य बाजारों में से एक है। लोरियल के लिए यह एक बड़ी प्राथमिकता है।’’

वह फ्रांस के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए हैं। उन्होंने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि कंपनी भारत से खासतौर से खाड़ी देशों में बाल और त्वचा उत्पादों का निर्यात कर रही है।

लोरियल इंडिया फ्रांसीसी बहुराष्ट्रीय कंपनी लोरियल एसए की अनुषंगी कंपनी है, जिसके पास कंपनी में 99.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments