scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतलोढ़ा डेवलपर्स का दूसरी तिमाही में मुनाफा बढ़कर 789.8 करोड़

लोढ़ा डेवलपर्स का दूसरी तिमाही में मुनाफा बढ़कर 789.8 करोड़

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स का लि. वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई- सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 87 प्रतिशत बढ़कर 789.8 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई- सितंबर तिमाही में कंपनी ने 423.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने बृहस्पतिवरा को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 3,878.7 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,684.6 करोड़ रुपये थी।

लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक लोढ़ा ने कहा, ‘‘दूसरी तिमाही में हमारा शुद्ध लाभ 790 करोड़ रुपये रहा, जो 45 प्रतिशत राजस्व वृद्धि के साथ-साथ महत्वपूर्ण परिचालन और वित्तीय लाभ के कारण संभव हुआ।’’ भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments