scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतप्लास्टिक प्रतिबंध को सही तरह लागू करने के लिए स्थानीय संग्रह केंद्रों की जरूरत: विशेषज्ञ

प्लास्टिक प्रतिबंध को सही तरह लागू करने के लिए स्थानीय संग्रह केंद्रों की जरूरत: विशेषज्ञ

Text Size:

कोलकाता, 17 जुलाई (भाषा) एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सरकार को स्थानीय स्तर पर संग्रह केंद्र (कलेक्शन सेंटर) स्थापित करने चाहिए। एक प्रमुख पॉलीमर वैज्ञानिक ने रविवार यह बात कही।

पॉलीमर विशेषज्ञ डॉक्टर विजय जी हब्बू ने ‘‘स्वच्छ और हरित’’ लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्लास्टिक सामग्री के पुनर्चक्रण पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सभी हितधारकों को एक ऐसा मॉडल बनाना चाहिए, जिसमें चक्रीय अर्थव्यवस्था प्रभावी रूप से काम करे।

चक्रीय अर्थव्यवस्था में कच्चे माल का अधिक से अधिक बार विभिन्न रूपों में उपयोग किया जाता है। इससे संसाधनों की बर्बादी, उत्सर्जन और ऊर्जा खपत में कमी आती है।

रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईसीटी), मुंबई के सहायक प्रोफेसर हब्बू ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि शहरी स्थानीय निकायों को कबाड़ का कारोबार करने वालों को प्रोत्साहित करना चाहिए कि वे घरों से प्लास्टिक और ऐसी पैकिंग वाली सामग्री खरीदें। उन्होंने प्लास्टिक कचरे के संग्रह को आकर्षक बनाने पर जोर दिया।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments