scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएलआईसी का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में उछलकर 8,334 करोड़ रुपये

एलआईसी का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में उछलकर 8,334 करोड़ रुपये

Text Size:

मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कई गुना उछलकर 8,334.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 235 करोड़ रुपये था।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शेयर बजार को दी सूचना में कहा कि उसकी शुद्ध प्रीमियम आय दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में 1,11,787.6 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2021-22 इसी तिमाही में 97,620.34 करोड़ रुपये थी।

हालांकि ये आंकड़े तुलनीय नहीं है क्योंकि उस समय एलआईसी सूचीबद्ध कंपनी नहीं थी।

एलआईसी की निवेश से आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 84,889 करोड़ रुपये हो गयी जो एक साल पहले 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 76,574.24 करोड़ रुपये थी।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments