scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएलआईसी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को 7,324 करोड़ रुपये का लाभांश दिया

एलआईसी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को 7,324 करोड़ रुपये का लाभांश दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 7,324.34 करोड़ रुपये का लाभांश चेक दिया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि एलआईसी ने 26 अगस्त, 2025 को हुई अपनी वार्षिक आम बैठक में लाभांश को मंजूरी दी थी।

एलआईसी के सीईओ और प्रबंध निदेशक आर दोरईस्वामी ने वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू और संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार गोयल तथा बीमा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वित्त मंत्री को लाभांश चेक प्रदान किया।

एलआईसी का परिसंपत्ति आधार 31 मार्च, 2025 तक 56.23 लाख करोड़ रुपये था। कंपनी जीवन बीमा बाजार में अग्रणी बनी हुई है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments