scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 37 प्रतिशत घटकर 480 करोड़ रुपये पर

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 37 प्रतिशत घटकर 480 करोड़ रुपये पर

Text Size:

मुंबई, छह फरवरी (भाषा) देश की प्रमुख आवास वित्त कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसीएचएफएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 37 प्रतिशत घटकर 480.3 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की समान तिमाही में 767.33 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने शेयर बाजार को भेजी एक सूचना में कहा की उसकी शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) बीती दिसंबर तिमाही में 1,606 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में यह 1,455 करोड़ रुपये थी।

हालांकि इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 16 प्रतिशत बढ़कर 5,871 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले 2021-22 की इसी तिमाही में यह 5,054 करोड़ रुपये थी।

वहीं आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च 4,108.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,283 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments