मुंबई, 24 सितंबर (भाषा) इंजीनियरिंग कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी केवीएस कास्टिंग्स ने अपने 27.8 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 53-56 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।
कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि आईपीओ 26 सितंबर को अभिदान के लिए खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। यह आईपीओ पूरी तरह से 49.70 लाख नए शेयर पर आधारित है।
केवीएस कास्टिंग्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अर्पण जिंदल ने कहा, ‘‘ ‘कास्टिंग’ एवं ‘प्रीसिशन’ इंजीनियरिंग घटकों में अग्रणी के रूप में हम अपनी प्रौद्योगिकी क्षमताओं का विस्तार करने, उत्पाद नवाचार को बढ़ाने और ऑटोमोटिव, रेलवे व रक्षा उद्योगों में अपने ग्राहकों को अधिक मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
कंपनी का शेयर बीएसई के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध होगा।
भाषा निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
