scorecardresearch
Friday, 3 July, 2026
होमदेशअर्थजगतकुसुमगर लिमिटेड का 650 करोड़ रुपये का आईपीओ आठ जुलाई को खुलेगा

कुसुमगर लिमिटेड का 650 करोड़ रुपये का आईपीओ आठ जुलाई को खुलेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) खास तरह का कपड़ा बनाने वाली कंपनी कुसुमगर लिमिटेड का 650 करोड़ का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आठ जुलाई को खुलेगा। इसके लिए मूल्य दायरा 398-419 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आईपीओ 10 जुलाई को बंद होगा।

कंपनी के अनुसार, यह आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) आधारित है, जिसके तहत प्रवर्तक 10.5 करोड़ शेयर बेचेंगे।

कंपनी ने कहा कि आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों, 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों और 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।

कुसुमगर लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1990 में हुई थी और यह खास तरह के कपड़े बनाती है।

भाषा

यासिर अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments