scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकेएसयूएम और स्टार्टअप मिडिल ईस्ट ने स्टार्टअप के लिए नया कार्यक्रम शुरू किया

केएसयूएम और स्टार्टअप मिडिल ईस्ट ने स्टार्टअप के लिए नया कार्यक्रम शुरू किया

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 22 अगस्त (भाषा) केरल स्टार्टअप मिशन (केएसयूएम) ने स्टार्टअप मिडिल ईस्ट के सहयोग से एक नया कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका लक्ष्य दस भारतीय स्टार्टअप कंपनियों को पश्चिम एशिया के तेजी से विकसित हो रहे लॉजिस्टिक्स और व्यापार बाजार में प्रवेश करने में मदद करना है।

इस ‘2025 इंडस्ट्री कोहोर्ट प्रोग्राम’ का मुख्य ध्यान आपूर्ति और लॉजिस्टिक्स पर है।

रणनीतिक साझेदार ट्रांसवर्ल्ड ग्रुप के साथ मिलकर, यह कार्यक्रम चुनिंदा स्टार्टअप इकाइयों को प्रायोगिक परियोजना शुरू करने, बड़ी कंपनियों के साथ साझेदारी करने और क्षेत्र के लॉजिस्टिक्स दिग्गजों से निवेश पाने का मौका देगा।

केएसयूएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनूप अंबिका ने कहा, ‘यह कार्यक्रम पूरे भारत के अत्याधुनिक स्टार्टअप को यूएई और व्यापक पश्चिम एशिया के उद्योग जगत के दिग्गजों से जोड़कर उनकी क्षमता को उजागर करेगा। यह पहल स्टार्टअप को रणनीतिक व्यावसायिक अवसरों, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन, साझेदारियों और निवेश की संभावनाओं से जोड़ती है।’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments