नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) एक कोरियाई फर्म ने दिल्ली-एनसीआर में कथित तौर पर एस्से सिगरेट का अवैध व्यापार करने वाले लोगों और खुदरा विक्रेताओं को 130 से ज्यादा कानूनी नोटिस जारी किए हैं।
फर्म ने एक बयान में कहा, ”केटीएंडजी (कोरिया टोबैको एंड जिनसेंग कॉरपोरेशन) ने भारत में नकली और अवैध एस्से उत्पादों से निपटने के लिए एक निर्णायक कानूनी पहल शुरू करने हेतु प्रमुख कानूनी फर्म एसएस राणा एंड कंपनी को नियुक्त किया है। एसएस राणा और केटीएंडजी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एस्से का अवैध व्यापार करने वाले लोगों और खुदरा विक्रेताओं को 130 से ज्यादा कानूनी नोटिस जारी किए हैं।”
बयान के मुताबिक वैश्विक स्तर पर खपत होने वाली 11.6 प्रतिशत सिगरेट अवैध होती हैं, जिससे 40.5 अरब अमेरिकी डॉलर का कर घाटा होता है। भारत में यह चुनौती विशेष रूप से गंभीर है, क्योंकि अवैध रूप से बेची जाने वाली सिगरेट की बाजार हिस्सेदारी लगभग 20 प्रतिशत है।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
