scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतखादी संस्थानों को डिजाइन के बारे में बताएगा ‘नॉलेज पोर्टल’

खादी संस्थानों को डिजाइन के बारे में बताएगा ‘नॉलेज पोर्टल’

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) सरकार ने शुक्रवार को कहा कि खादी संस्थानों के व्यापक समूह तक डिजाइन से संबंधित जानकारी पहुंचाने के लिए एक ‘नॉलेज पोर्टल’ शुरू किया गया है।

सरकार ने कहा कि खादी के लिए नॉलेज पोर्टल उत्कृष्टता केंद्र की तरफ से तैयार किया गया एक मंच है। इसका उद्देश्य का उद्देश्य रूझानों को सरल बनाकर, विशेषकर खादी के लिए उपयुक्त डिजाइन बनाना है।

खादी ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रीता वर्मा ने बृहस्पतिवार को इस पोर्टल का उद्घाटन किया। इस पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं को साल भर में दो बार अद्यतन किया जाएगा।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस पोर्टल पर दी गई सूचनाएं न केवल खादी संस्थानों बल्कि खादी के परिधान, घरेलू उत्पाद और पैकेजिंग तैयार करने वाले संस्थानों को भी मदद पहुंचाएंगे।’’

भाषा जतिन प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments