scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकाइनेटिक ग्रीन, एक्सपोनेंट एनर्जी ने ई3डब्ल्यू की ‘फास्ट चार्जिंग’ के लिए की साझेदारी

काइनेटिक ग्रीन, एक्सपोनेंट एनर्जी ने ई3डब्ल्यू की ‘फास्ट चार्जिंग’ के लिए की साझेदारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता कंपनी काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशंस लिमिटेड और एक्सपोनेंट एनर्जी ने ई-रिक्शा एवं ई-कार्गो गाड़ियों के लिए ‘फास्ट-चार्जिंग’ समाधान पेश करने के वास्ते साझेदारी की मंगलवार को घोषणा की।

बयान के अनुसार, दोनों कंपनियां एल5 व एल3 इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों(ई3डब्ल्यू) की श्रेणी के लिए ‘फास्ट-चार्जिंग’ समाधान पेश कर रही हैं। यह देश में सबसे बड़ा, सबसे तेजी से बढ़ता और सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला खंड है जिसमें रिक्शा तथा ई-कार्गो (माल-ढुलाई संबंधी) गाड़ियां शामिल हैं।

काइनेटिक ग्रीन की संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने कहा, ‘‘ …..देश का पहला 15 मिनट का पूर्ण चार्ज समाधान लाकर, हम छोटे व बड़े संचालकों को अभूतपूर्व दक्षता हासिल करने के लिए सशक्त बना रहे हैं….’’

एक्सपोनेंट एनर्जी के सीईओ एवं सह-संस्थापक अरुण विनायक ने कहा, ‘‘ यह सहयोग हमें भारत में ई3डब्ल्यू के संपूर्ण खंड में अपने ‘रैपिड चार्जिंग’ मंच पेश करने का मौका देगा जो एल5 और एल3 दोनों खंडों में फैला हुआ है…’’

बयान में कहा गया कि साझेदारी के तहत काइनेटिक ग्रीन ग्राहकों को तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए एक्सपोनेंट एनर्जी के चार शहरों में 160 से अधिक चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क ई3डब्ल्यू बेड़े के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अगले 12 महीनों में इस बुनियादी ढांचे का विस्तार प्रमुख महानगरों और छोटे व मझोले शहरों में किया जाएगा।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments