scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के नये प्रमुख बने केनिची उमेदा

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के नये प्रमुख बने केनिची उमेदा

Text Size:

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) दोपहिया वाहन कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) ने केनिची उमेदा को अपना नया प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की मंगलवार को घोषणा की।

एसएमआईपीएल ने बयान में कहा कि उमेदा ने सतोशी उचिदा की जगह ली है। उचिदा ने कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है।

उमेदा, भारतीय और विदेशी बाजारों में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया को आगे बढ़ाने और मजबूत करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

बयान के अनुसार, उमेदा के पास विभिन्न वैश्विक बाजारों में 27 साल से अधिक के कारोबार का अनुभव है।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments