scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकर्नाटक बैंक ने ग्राहकों के 18.87 करोड़ रुपये के सीमापार यूपीआई लेनदेन को लौटाया

कर्नाटक बैंक ने ग्राहकों के 18.87 करोड़ रुपये के सीमापार यूपीआई लेनदेन को लौटाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए 18.87 करोड़ रुपये के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के संदिग्ध सीमापार लेनदेन को वापस कर दिया है।

यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि इन लेनदेन को संसाधित नहीं किया जा सका। यह बात बैंक द्वारा भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के साथ किए खामियों को दुरुस्त करने के अभ्यास के दौरान सामने आई।

कर्नाटक बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यूपीआई ग्लोबल पर संदिग्ध लेनदेन की समीक्षा के दौरान समाधान प्रक्रिया में कुछ कमियां पाई गई हैं।

बैंक ने कहा कि इसके कारण बैंक के परिचालन या ग्राहक सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

इस मामले की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 17 फरवरी, 2025 को दी गई थी।

बैंक ने कहा था कि वह संबंधित राशि की वसूली के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करेगा और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए अतिरिक्त नियंत्रण प्रक्रियाएं भी लागू करेगा।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments