scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकर्नाटक में तुअर की कीट-प्रभावित फसल के लिए मुआवजे की घोषणा

कर्नाटक में तुअर की कीट-प्रभावित फसल के लिए मुआवजे की घोषणा

Text Size:

बेंगलुरु, 24 जनवरी (भाषा) कर्नाटक सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में कीटों के हमले से बर्बाद हुई तुअर (अरहर) की फसल उपजाने वाले किसानों को मुआवजा देने के लिए 223 करोड़ रुपये जारी करने की मंगलवार को घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ”बीदर, कलबुर्गी और यादगिरि जिलों में तुअर की फसल के नुकसान को विशिष्ट मामला माना गया है। सरकार ने 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा देने की घोषणा की है, लेकिन एनडीआरएफ/एसडीआरएफ के दिशानिर्देशों के अनुसार एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर फसल का ही मुआवजा दिया जाएगा।”

बयान के अनुसार, तुअर के उत्पादक किसानों को कुल 223 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। यह फैसला मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गई बैठक में लिया गया।

बयान के अनुसार, कुल मिलाकर तुअर की लगभग 2.2278 लाख हेक्टेयर फसल कीटों के हमले से प्रभावित हुई है।

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments