scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकनोडिया सीमेंट ने अनुराग श्रीवास्तव को सीईओ नियुक्त किया

कनोडिया सीमेंट ने अनुराग श्रीवास्तव को सीईओ नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) आईपीओ लाने की तैयारी कर रही कनोडिया सीमेंट ने बृहस्पतिवार को अनुराग श्रीवास्तव को कंपनी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है।

कनोडिया सीमेंट ने एक बयान में कहा कि यह नियुक्ति 30 अगस्त से प्रभावी होगी।

श्रीवास्तव को निर्माण सामग्री उद्योग में 15 साल से अधिक का नेतृत्व अनुभव है। उन्होंने जनवरी, 2017 से अगस्त, 2025 तक वंडर सीमेंट लिमिटेड में कंपनी की विकास यात्रा का नेतृत्व किया। इससे पहले वह हीडलबर्ग और जेपी सीमेंट में भी शीर्ष पदों पर कार्य कर चुके हैं।

श्रीवास्तव ने अपनी नई भूमिका को लेकर कहा, ‘‘मैं कनोडिया सीमेंट से इस परिवर्तनकारी दौर में जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। कंपनी की मजबूत नींव पहले से मौजूद है और अब मेरा ध्यान नए अवसरों को तलाशने, नवाचार को बढ़ावा देने और कंपनी को सीमेंट उद्योग में इसके अगले विकास और नेतृत्व के चरण की ओर ले जाने पर रहेगा।’’

मई महीने में सीमेंट निर्माण कंपनी कनोडिया सीमेंट ने बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे ताकि वह अपना आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) ला सके।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments