scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकामधेनु का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 18 प्रतिशत बढ़कर 19 करोड़ रुपये हुआ

कामधेनु का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 18 प्रतिशत बढ़कर 19 करोड़ रुपये हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) निर्माण स्टील बार निर्माता कामधेनु का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 18.7 करोड़ रुपये रहा है। खर्च घटने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

टीएमटी (थर्मो-मैकेनिकल ट्रीटमेंट) बार विनिर्माता ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी ने 15.9 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान, कंपनी का राजस्व भी एक साल पहले की दूसरी तिमाही के 190 करोड़ रुपये से बढ़कर 191.14 करोड़ रुपये हो गया।

कामधेनु ने एक साल पहले की समान तिमाही के 175.24 करोड़ से खर्च घटाकर 169.15 करोड़ रुपये कर दिया।

एक अलग बयान में, कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सतीश कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘‘तिमाही के दौरान, हमारे कुछ प्रमुख परिचालन क्षेत्रों में असामान्य मौसम की स्थिति और लंबे समय तक बारिश देखी गई। इससे बिक्री और राजस्व वृद्धि पर अस्थायी रूप से असर पड़ा। हालांकि, यह एक बार का मौसमी प्रभाव है, और हमें उम्मीद है कि जैसे-जैसे परिस्थितियां सुधरेंगी, गति सामान्य हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि इन निकट-अवधि कारकों के बावजूद, समग्र मांग का माहौल स्वस्थ बना हुआ है, और टीएमटी बार निरंतर बुनियादी ढांचे पर खर्च और मजबूत निर्माण गतिविधियों के कारण सबसे तेजी से बढ़ने वाली उत्पाद श्रेणियों में से एक है।

गुरुग्राम स्थित कामधेनु समूह पेंट निर्माण में भी लगा हुआ है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments