scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल को 2,720 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल को 2,720 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल (केपीआईएल) और उसकी अंतरराष्ट्रीय अनुषंगी कंपनियों को 2,720 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि कंपनी को ये ऑर्डर बिजली पारेषण और वितरण (टीएंडडी) के साथ-साथ भवन और कारखाना (बीएंडएफ) कारोबार में मिले हैं।

केपीआईएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष मोहनोत ने कहा, ‘‘हम अपने टीएंडडी और बीएंडएफ कारोबार में मजबूत ऑर्डर गति से खुश हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम चुनिंदा निजी रियल एस्टेट डेवलपर से बार-बार ऑर्डर मिलने से भी उत्साहित हैं, जिससे बीएंडएफ कारोबार में हमारी ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है।’’

मोहनोत ने कहा, ‘‘इन ऑर्डर के साथ, वित्त वर्ष 2025-26 में अबतक हमारे ऑर्डर 12,620 करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं, जो भविष्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।’’

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments