नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी कल्पतरु लिमिटेड का शुद्ध ऋण चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 15 प्रतिशत घटकर 7,939 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने यह कर्ज आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से जुटाए गए पैसों से चुकाया है। आईपीओ में इसने कुल 1,590 करोड़ रुपये जुटाए थे।
नवीनतम निवेशक प्रस्तुति के अनुसार, गत वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में कंपनी पर 9,310 करोड़ रुपये का शुद्ध ऋण था। यह पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में घटकर 7,939 करोड़ रुपये रह गया है।
कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक अपने ऋण को घटाकर 7,300 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कल्पतरु की बिक्री बुकिंग में 83 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़कर 1,249 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 682 करोड़ रुपये थी।
भाषा योगेश निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
