scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतज्योति लैब्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 3.9 प्रतिशत घटा

ज्योति लैब्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 3.9 प्रतिशत घटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनी ज्योति लैब्स लि. का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 3.87 प्रतिशत घटकर 87.40 करोड़ रुपये रह गया।

ज्योति लैब्स लि. ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में उसे 90.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

समीक्षाधीन अवधि में ज्योति लैब्स की परिचालन आय चार प्रतिशत बढ़कर 704.45 करोड़ रुपये रह गई, जो गत वित्त वर्ष की समान अवधि में 677.50 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का दिसंबर तिमाही में व्यय सालाना आधार पर 5.5 बढ़कर 604.46 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा योगेश निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments