scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजस्ट डायल का मुनाफा दूसरी तिमाही में 22 प्रतिशत घटकर 119 करोड़ रुपये पर

जस्ट डायल का मुनाफा दूसरी तिमाही में 22 प्रतिशत घटकर 119 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) स्वदेशी खोज मंच जस्ट डायल लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि सितंबर 2025 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 22.47 प्रतिशत घटकर 119.44 करोड़ रुपये रह गया।

जस्ट डायल ने शेयर बाजार को बताया कि एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 154.07 करोड़ रुपये था। कंपनी अब मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली आरआईएल की खुदरा शाखा रिलायंस रिटेल वेंचर्स का हिस्सा है।

जस्ट डायल का शुद्ध परिचालन राजस्व सितंबर तिमाही में 6.4 प्रतिशत बढ़कर 303.07 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 284.83 करोड़ रुपये था।

सितंबर तिमाही में जस्ट डायल का कुल खर्च 5.75 प्रतिशत बढ़कर 229.36 करोड़ रुपये हो रहा। इसकी कुल आय सितंबर तिमाही में 5.53 प्रतिशत घटकर 376.37 करोड़ रुपये रह गई।

जस्ट डायल के मुख्य विकास अधिकारी श्वेतांक दीक्षित ने कहा कि कंपनी अनुसंधान एवं विकास में निवेश जारी रखेंगी।

भाषा अजय पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments