scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजस्ट डायल का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत घटकर 100 करोड़ रुपये

जस्ट डायल का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत घटकर 100 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) सर्च इंजन कंपनी जस्ट डायल लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 36.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 157.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 6.23 प्रतिशत बढ़कर 307.24 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि में 289.2 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का नियंत्रण उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स द्वारा किया जाता है।

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी की वेबसाइट पर कुल उपयोगकर्ताओं की संख्या 18.24 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 4.7 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 1.2 प्रतिशत कम है।

परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के मुख्य वृद्धि अधिकारी श्वेतांक दीक्षित ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 जस्ट डायल के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा, क्योंकि इस दौरान कंपनी ने अपने मंच को और अधिक उन्नत और स्वचालन आधारित बनाने की दिशा में काम जारी रखा।

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments