scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजुपिटर इंटरनेशनल ओडिशा में 2,000 करोड़ रुपये के निवेश से सेल, मॉड्यूल इकाई लगाएगी

जुपिटर इंटरनेशनल ओडिशा में 2,000 करोड़ रुपये के निवेश से सेल, मॉड्यूल इकाई लगाएगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) जुपिटर इंटरनेशनल ने ओडिशा सरकार के साथ 2,005 करोड़ रुपये के निवेश के साथ राज्य में फोटोवोल्टिक सौर सेल और मॉड्यूल विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

जुपिटर इंटरनेशनल ने बयान में कहा कि उसकी अनुषंगी कंपनी जुपिटर रिन्यूएबल्स के माध्यम से स्थापित की जाने वाली इस सुविधा की वार्षिक उत्पादन क्षमता सौर सेल के लिए 4.2 गीगावाट और मॉड्यूल के लिए 3.6 गीगावाट होगी।

भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव-2025 के दौरान समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

जुपिटर इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक आलोक गरोडिया ने कहा, ‘‘उन्नत सौर सेल और मॉड्यूल विनिर्माण को एकीकृत करके, यह सुविधा भारत के स्वच्छ ऊर्जा बदलाव का समर्थन करने वाली एक स्थायी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने और बनाने में मदद करेगी।’’

यह पहल इसकी व्यापक विस्तार योजना का हिस्सा है, जिसमें कंपनी का लक्ष्य अगले तीन साल में तीन गीगावाट वेफर क्षमता, 9.4 गीगावाट सौर सेल क्षमता और छह गीगावाट मॉड्यूल उत्पादन हासिल करना है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments