scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजेके टायर ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये टायर पेश की

जेके टायर ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये टायर पेश की

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) टायर कंपनी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को इलेक्ट्रिक बसों, हल्के वाणिज्यिक वाहनों और यात्री कारों के लिए रेडियल टायर की नई श्रृंखला पेश की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने इलेक्ट्रिक वाहनों की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रौद्योगिकियों का विकास किया है। ये टायर अन्य बातों के अलावा कम ऊर्जा खपत सुनिश्चित करते हैं।

जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज के तकनीकी निदेशक वी के मिश्रा ने एक बयान में कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र के विकास के साथ इस खंड के लिए प्रौद्योगिकी का विकास करना कंपनी का मुख्य लक्ष्य है।

भाषा

रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments