नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएसएफएल) की अनुषंगी कंपनी जियो लीजिंग सर्विसेज लिमिटेड ने राइट्स इश्यू के जरिये रिलायंस इंटरनेशनल लीजिंग आईएफएससी प्राइवेट लिमिटेड में 45 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
जेएसएफएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जियो लीजिंग सर्विसेज लिमिटेड (जेएलएसएल) ने रिलायंस इंटरनेशनल लीजिंग आईएफएससी प्राइवेट लिमिटेड के 10 रुपये प्रति शेयर मूल्य के 4,50,00,000 यानी 8.1 प्रतिशत संचयी वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय तरजही शेयर (ओसीपीएस) खरीदे हैं या उन्हें आवंटित किया गया।
रिलायंस इंटरनेशनल लीजिंग ‘आईएफएससी प्राइवेट लिमिटेड’, जेएलएसएल और रिलायंस स्ट्रेटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड के बीच 50:50 का संयुक्त उद्यम है।
रिलायंस स्ट्रेटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पूर्ण अनुषंगी कंपनी है।
जेएलएसएल ने कुल 45 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू में निवेश किया है।
जेएलएसएल द्वारा रिलायंस इंटरनेशनल लीजिंग आईएफएससी प्राइवेट लिमिटेड में अब तक किया गया कुल निवेश 166.55 करोड़ रुपये है। यह निवेश आरआईएलआईपीएल के व्यावसायिक संचालन के वित्तपोषण के लिए किया गया है।
यह निवेश जेएलएसएल का एक संबंधित पक्ष लेनदेन है और यह एक निश्चित सीमा तक किया गया है।
कंपनी सूचना के अनुसार उसके किसी भी प्रवर्तक, प्रवर्तक समूह और समूह की अन्य कंपनियों का उपरोक्त निवेश में कोई हित नहीं है।
इसमें कहा गया कि उपरोक्त निवेश के लिए किसी सरकारी या नियामकीय अनुमोदन की आवश्यकता नहीं है।
भाषा निहारिका रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.