जयपुर, सात जनवरी (भाषा) निजी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित तीन शहरों में 5जी इंटरनेट सेवा शनिवार को शुरू की।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर, जोधपुर तथा उदयपुर में रिलायंस जियो की 5जी इंटरनेट सेवा की औपचारिक शुरुआत की और कहा कि यह सेवा सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है।
उन्होंने कहा कि इससे संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन को और मजबूती मिलेगी।
गहलोत ने समारोह में ‘जियो ग्लास’ और ‘कम्यूनिटी क्लिनिक’ उत्पाद का लोकार्पण भी किया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के राजस्थान अध्यक्ष उमेश भण्डारी ने कहा कि अनन्त संभावनाओं से भरपूर यह सेवा दूरसंचार क्षेत्र में क्रांति है। कंपनी इसी महीने कोटा व फरवरी में बीकानेर व अजमेर में 5जी सेवा शुरू करेगी।
भाषा पृथ्वी अर्पणा पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
