scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजियो हैप्टिक को 2026 तक राजस्व दस गुना होने की उम्मीद

जियो हैप्टिक को 2026 तक राजस्व दस गुना होने की उम्मीद

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित संवाद मंच जियो हैप्टिक को वर्ष 2026 तक राजस्व दस गुना बढ़कर 10 करोड़ डॉलर (लगभग 800 करोड़ रुपये) हो जाने की उम्मीद है।

हैप्टिक के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आकृत वैश ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि ई-कॉमर्स, नए जमाने की कंपनियों और छोटे तथा मझोले व्यवसायों द्वारा प्रौद्योगिकी को अपनाने से उनकी कंपनी को मुख्य रूप से बल मिलेगा।

वैश ने कहा, ‘‘इस मंगलवार को हमारे नौ साल पूरे हो जाएंगे। पहले साल में हमने चार लाख अमेरिकी डॉलर की आय हासिल की थी। दूसरे वर्ष में यह आय बढ़कर 10 लाख डॉलर हो गई। इस साल हम एक करोड़ डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने की राह पर हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें 2025 तक 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर के वार्षिक राजस्व को हासिल करने की उम्मीद है। वर्ष 2026 तक तो 10 करोड़ डॉलर का राजस्व हासिल कर ही लेंगे।’’

वैश्य ने कहा कि कंपनी स्थायी तरीके से बढ़ते कारोबार पर ध्यान केंद्रित कर रही है और अगर वह अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं पर निवेश बंद करते ही वह मुनाफे में आ जाएगी।

जियो हैप्टिक को ई-कॉमर्स खंड, फिनटेक जैसी नए जमाने की कंपनियों और अन्य स्टार्टअप में कारोबार से तेजी की उम्मीद है।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments