नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) जिनकुशल इंडस्ट्रीज का शेयर अपने निर्गम मूल्य 121 रुपये से तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई और एनएसई दोनों पर शेयर की शुरुआत 125 रुपये पर हुई जो निर्गम मूल्य से 3.30 प्रतिशत अधिक है।
बीएसई पर हालांकि बाद में इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यह 5.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 128 रुपये और फिर 1.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 118.75 रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 455.83 करोड़ रुपये रहा।
जिनकुशल इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत सोमवार को 65.10 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी का आईपीओ 86.40 लाख नए शेयर और 9.6 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था। इसके लिए मूल्य दायरा 115-121 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।
भाषा निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
