scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतझारखंड सरकार ने विधानसभा में 2023-24 के लिए 1.16 लाख करोड़ का बजट पेश किया

झारखंड सरकार ने विधानसभा में 2023-24 के लिए 1.16 लाख करोड़ का बजट पेश किया

Text Size:

रांची, तीन मार्च (भाषा) झारखंड सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.16 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट अनुमान पिछले वार्षिक वित्तीय विवरण (बजट) से 15 प्रतिशत ज्यादा है।

हेमंत सोरेन सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1.01 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा, “मैं वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सदन में 1,16,418 करोड़ रुपये का बजट पेश करता हूं।”

वित्त मंत्री के बजट भाषण के दौरान विपक्षी दल- भाजपा और आजसू पार्टी के सदस्य विरोध जताते हुए सदन से बाहर चले गए।

वित्त मंत्री उरांव ने घोषणा की कि राज्य में मोटे अनाज (मिलेट्स) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से एक अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बजट गरीबों, शोषित लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा और पूरे राज्य में बहुमुखी विकास करेगा।

मंत्री ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार ने कई नवीन योजनाएं पेश की हैं, जिनसे राज्य के तीव्र विकास का मार्ग तैयार होगा।

भाषा अनुराग मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments