scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजजीरा एयरवेज ने भारत में कोझिकोड, तिरुचिरापल्ली, मेंगलुरु, कन्नूर में अपनी सेवाओं का किया विस्तार

जजीरा एयरवेज ने भारत में कोझिकोड, तिरुचिरापल्ली, मेंगलुरु, कन्नूर में अपनी सेवाओं का किया विस्तार

Text Size:

दुबई, दो अप्रैल (भाषा) कुवैत स्थित जजीरा एयरवेज ने अपने भारत में चार नए गंतव्यों कोझिकोड, तिरुचिरापल्ली, मेंगलुरु और कन्नूर में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है।

‘प्रोजेक्ट वंदे भारत’ के तहत किए गए इस विस्तार के बाद कुवैत से भारत के लिए उड़ान संचालित करने वाली यह एकमात्र विमानन कंपनी अब देश के 12 शहरों के लिए कुल 49 साप्ताहिक उड़ानें संचालित कर रही है।

विमानन कंपनी इससे पहले अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई और तिरुवनंतपुरम में अपनी सेवाएं दे रही थी। इस विस्तार से भारत में उसका नेटवर्क और मजबूत हुआ है। इससे कुवैत में रहने वाले बड़े भारतीय प्रवासी समुदाय को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।

जजीरा एयरवेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बराथन पशुपति ने कहा, ‘‘ भारत हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक बना हुआ है। ‘प्रोजेक्ट वंदे भारत’ के तहत यह विस्तार कुवैत को बड़े भारतीय समुदाय से जोड़े रखने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments