नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) बाथरूम और लाइटिंग समाधान मुहैया कराने वाले जैक्वार समूह ने अगले तीन वर्षों में लाइटिंग व्यवसाय के राजस्व को 1,700 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कंपनी के पोर्टफोलियो में एलईडी, व्यायसायिक, आउटडोर और फसाड लाइटिंग के अलावा बल्ब और ट्यूब लाइट जैसे उपभोक्ता प्रकाश उत्पाद शामिल है।
जैक्वार समूह के निदेशक (प्रकाश उत्पाद) रणबीर मेहरा ने लाइटिंग व्यवसाय की वृद्धि संभावनाओं पर पीटीआई-भाषा के एक सवाल के जवाब में कहा, ”अगले तीन वर्षों में हमारा लक्ष्य लाइटिंग व्यवसाय के राजस्व को 1,600 करोड़ रुपये से 1,700 करोड़ रुपये तक ले जाना है। समूह के प्रवर्तक परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य मेहरा ने बताया कि जैक्वार लाइटिंग का जैक्वार समूह के कुल राजस्व में 8-10 प्रतिशत का योगदान है। समूह ने वित्त वर्ष 2024-25 में 7,493 करोड़ रुपये का कुल कारोबार दर्ज किया था और वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 8,300 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा है।”
मेहरा ने कहा कि जैक्वार लाइटिंग के लिए हमें चालू वित्त वर्ष में लगभग 700 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद है, जिसमें आगे मजबूत वृद्धि की संभावना है।
भविष्य के निवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमने भिवाड़ी में नए लाइटिंग संयंत्र के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की योजना बनाई है। लाइटिंग में तकनीकी प्रगति की तेज गति को देखते हुए उन्होंने कहा कि अतिरिक्त निवेश भी किया जा सकता है। अगले दो से तीन वर्षों में इसमें 50-60 करोड़ रुपये की वृद्धि हो सकती है।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
