scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजल जीवन मिशन को अधिक बजट आवंटन के साथ 2028 तक बढ़ाया गया: वित्त मंत्री

जल जीवन मिशन को अधिक बजट आवंटन के साथ 2028 तक बढ़ाया गया: वित्त मंत्री

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि जल जीवन मिशन को बढ़े हुए बजट आवंटन के साथ वर्ष 2028 तक बढ़ा दिया गया है।

जल जीवन मिशन का उद्देश्य सभी ग्रामीण परिवारों को ‘नल से जल’ उपलब्ध कराना है।

सीतारमण ने शनिवार को संसद में अपना लगातार आठवां बजट पेश करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत भारत के15 करोड़ परिवारों को नल के जल का कनेक्शन प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘100 प्रतिशत कवरेज हासिल करने के लिए मुझे बढ़े हुए कुल परिव्यय के साथ इस मिशन को 2028 तक बढ़ाने की घोषणा करते हुए खुशी है।’’

उन्होंने आगे कहा कि मिशन का ध्यान बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता और जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजनाओं के संचालन और रखरखाव पर होगा।

उनके मुताबिक, स्थायी और नागरिक केंद्रित जल सेवा सुनिश्चित करने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ अलग-अलग समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

पहले, सभी ग्रामीण घरों में नल के जल का कनेक्शन उपलब्ध कराने की समय सीमा 2024 थी।

भाषा हक हक अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments