scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजागरण प्रकाशन का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 36.7 प्रतिशत बढ़कर 56.9 करोड़ रुपये

जागरण प्रकाशन का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 36.7 प्रतिशत बढ़कर 56.9 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ का प्रकाशन करने वाली कंपनी जागरण प्रकाशन लिमिटेड (जेपीएल) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 36.7 प्रतिशत बढ़कर 56.93 करोड़ रुपये हो गया।

जेपीएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 41.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में जेपीएल की परिचालन आय 4.67 प्रतिशत बढ़कर 467.36 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 446.50 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर में जेपीएल का कुल खर्च 3.81 प्रतिशत बढ़कर 426.92 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में मुद्रण, प्रकाशन और डिजिटल कारोबार से कंपनी का राजस्व नौ प्रतिशत बढ़कर 379.23 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि, एफएम रेडियो कारोबार से जेपीएल का राजस्व चालू वित्त की दूसरी तिमाही में 30.9 प्रतिशत घटकर 37.84 करोड़ रुपये रह गया।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments