नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) आईटीसी होटल्स ने बुधवार को बिहार के बोधगया में एक नया होटल खोलने की घोषणा की जिसमें 98 कमरे एवं सुइट के साथ सम्मेलन कक्ष भी मौजूद हैं।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि 18 एकड़ में फैला ‘वेलकम होटल बोधगया’ ऐतिहासिक विरासत वाले शहर में बैठकें, यात्राएं, सम्मेलन और प्रदर्शनियों के क्षेत्र में एक नया अनुभव देने के लिए तैयार है।
आईटीसी होटल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल चड्ढा ने कहा, ‘बोधगया में खुला यह होटल हमारे संकल्प को दर्शाता है कि हम मेहमानों को स्थानीय संस्कृति से जुड़ा एक यादगार और खास अनुभव दें।’
यह होटल गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बोधगया अपनी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के कारण देश-दुनिया के यात्रियों का पसंदीदा गंतव्य है।
भाषा योगेश प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.