scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआईटी फर्म कॉफोर्ज को डेटा, क्लाउड, अन्य क्षेत्रों में अधिग्रहण की तलाश: सीईओ

आईटी फर्म कॉफोर्ज को डेटा, क्लाउड, अन्य क्षेत्रों में अधिग्रहण की तलाश: सीईओ

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) आईटी कंपनी कॉफोर्ज को डेटा, क्लाउड, स्वास्थ्य देखभाल और ‘लो-कोड नो-कोड’ क्षेत्र जैसे क्षेत्रों में अधिग्रहण की काफी अधिक तलाश है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुधीर सिंह ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कंपनी की ”अभी कुछ बातचीत चल रही है” और वित्तीय तथा सांस्कृतिक पहलुओं के आधार पर कोई फैसला किया जाएगा।

सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”हम काफी तेज से डेटा, क्लाउड, सेल्सफोर्स या स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में संपत्तियों की तलाश कर रहे हैं… हम ‘लो-कोड, नो-कोड’ क्षेत्र में भी अधिग्रहण की तलाश कर रहे हैं। ये चार या पांच क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं।”

उन्होंने कहा कि कंपनी खरीदारी को लेकर ‘बेहद उत्सुक’ है, लेकिन इसमें जल्दबाजी नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि कॉफोर्ज किसी संपत्ति के लिए अधिक भुगतान करने के बजाय प्रतीक्षा करना पसंद करेगी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments