scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआईओसी ने घर के अंदर इस्तेमाल किया जाने वाला सौर चूल्हा पेश किया

आईओसी ने घर के अंदर इस्तेमाल किया जाने वाला सौर चूल्हा पेश किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) भारत की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने बुधवार को घर के अंदर इस्तेमाल किया जाने वाला सौर चूल्हा पेश किया, जिसे रिचार्ज किया जा सकता है।

सौर ऊर्जा से चलने वाले इस चूल्हे को रसोई घर में रखकर उपयोग में लाया जा सकता है।

इस चूल्हे को खरीदने की लागत के अलावा रखरखाव पर कोई खर्च नहीं है और इसे जीवाश्म ईंधन के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने आधिकारिक आवास पर एक कार्यक्रम की मेजबानी की, जहां इस चूल्हे पर पका खाना परोसा गया।

इस चूल्हे को ‘सूर्य नूतन’ नाम दिया गया है।

इस अवसर पर आईओसी के निदेशक (आरएंडडी) एस एस वी रामकुमार ने कहा कि यह चूल्हा सौर कुकर से अलग है, क्योंकि इसे धूप में नहीं रखना पड़ता है।

सूर्य नूतन को फरीदाबाद में आईओसी के अनुसंधान और विकास विभाग ने विकसित किया है, जो छत पर रखे पीवी पैनल के जरिए प्राप्त सौर ऊर्जा से चलता है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments