scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतबाजार में गिरावट के साथ निवेशकों को 3.87 लाख करोड़ रुपये की चपत

बाजार में गिरावट के साथ निवेशकों को 3.87 लाख करोड़ रुपये की चपत

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) घरेलू शेयर बाजार बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को 928 अंक की गिरावट के साथ निवेशकों को 3.87 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी।

अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे जारी होने से पहले वैश्विक बाजार में कमजोर रुख रहा। वैश्विक स्तर पर तनाव को लेकर भी बाजार में चिंता दिखी। इन सबसे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 927.74 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,744.98 अंक पर बंद हुआ।

बाजार में गिरावट के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,87,228.19 करोड़ रुपये घटकर 2,61,33,883.55 करोड़ रुपये पर आ गया।

बाजार में पिछले चार दिनों से गिरावट जारी है। इस दौरान सेंसेक्स 1,574.53 अंक यानी 2.56 प्रतिशत नीचे आया है।

चार दिनों में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6,97,102.05 करोड़ रुपये नीचे आया है।

भाषा

रमण मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments