scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबाजार में पांच दिन से जारी गिरावट से निवेशकों को 15.74 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

बाजार में पांच दिन से जारी गिरावट से निवेशकों को 15.74 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) शेयर बाजारों में पिछले पांच दिन से जारी गिरावट के कारण निवेशकों को 15.74 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है।

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख, मुद्रास्फीति को लेकर चिंता और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 1,045.60 अंक यानी 1.99 प्रतिशत टूटकर 51,495.79 अंक पर बंद हुआ।

पिछले पांच कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 3,824.49 अंक यानी 6.91 प्रतिशत नीचे आया है।

शेयर बाजार में गिरावट के साथ पिछले पांच दिन में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 15,74,931.56 करोड़ रुपये लुढ़ककर 2,39,20,631.65 करोड़ रुपये पर आ गया।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments