scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतनिवेशकों की संपत्ति एक ही दिन में 12.10 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

निवेशकों की संपत्ति एक ही दिन में 12.10 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को बड़ी छलांग लगाई जिससे निवेशकों की पूंजी एक ही कारोबारी सत्र में 12.10 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स समझौते की घोषणा के बाद 4,205.27 अंक यानी 5.14 प्रतिशत तक चढ़कर 85,871.73 अंक पर पहुंच गया था। हालांकि, ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने से अंत में यह 2,072.67 अंक यानी 2.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,739.13 अंक पर बंद हुआ।

दिग्गज कंपनियों में बढ़त के बीच मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी खासी तेजी दर्ज की गई।

इस चौतरफा तेजी के बीच बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 12,10,877.45 करोड़ रुपये बढ़कर 4,67,14,754.77 करोड़ रुपये (5.16 लाख करोड़ डॉलर) हो गया।

बीएसई पर सूचीबद्ध कुल 3,304 कंपनियों के शेयर चढ़कर बंद हुए जबकि 981 शेयरों में गिरावट रही और 137 अन्य अपरिवर्तित रहे।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments