scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआइनॉक्स ग्रीन एनर्जी ने आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा करवाए

आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी ने आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा करवाए

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) आइनॉक्स विंड की इकाई आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 740 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय नियामक एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास मसौदा दस्तावेज जमा करवाए हैं।

शुक्रवार को जमा करवाए गए मसौदा दस्तावेज के अनुसार, कंपनी आईपीओ के तहत 370 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी और आइनॉक्स के प्रवर्तक 370 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

इसके अलावा, कंपनी आईपीओ से पहले ही निजी नियोजन पर विचार कर सकती है। अगर नियोजन पूरा होता है, तो निर्गम का आकार घट जाएगा।

आईपीओ से जुटाई राशि का उपयोग ऋण के भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

इससे पहले कंपनी ने फरवरी में आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज जमा करवाए थे, जिसे अप्रैल में बिना कोई कारण बताए वापस ले लिया गया था।

भाषा रिया पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments