scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजनवरी में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत में 5.52 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

जनवरी में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत में 5.52 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) जनवरी, 2026 में 150 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की कुल लागत में 5.52 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। केंद्र सरकार की एक मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय क्षेत्र की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर ताजा रिपोर्ट से पता चलता है कि सांख्यिकी मंत्रालय की निगरानी वाली 1,702 परियोजनाओं (प्रत्येक का मूल्य 150 करोड़ रुपये या उससे अधिक) की संशोधित लागत 39,24,534 करोड़ रुपये थी, जबकि उनकी मूल लागत 33,71,816 करोड़ रुपये थी। हालांकि, रिपोर्ट में उन परियोजनाओं की वास्तविक संख्या नहीं बताई गई, जिनकी लागत बढ़ी है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस साल जनवरी तक 39.25 लाख करोड़ रुपये की संशोधित लागत वाली 1,702 मौजूदा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के बारे में 17 केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों ने ‘पैमाना’ पोर्टल पर जानकारी दी।

इस महीने के दौरान तीन परियोजनाएं पूरी हुईं और 203 अतिरिक्त परियोजनाओं को ‘पैमाना’ की निगरानी में लाया गया।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments